logo

मेरठ। रोज की भाँति आज भी भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा के जनता दरबार में अपनी समस्याओं के निवारण के लिए दूर-दराज से लोगों का

मेरठ। रोज की भाँति आज भी भाजपा के कद्दावर नेता कमलदत्त शर्मा के निवास पर जनता दरबार में अपनी समस्याओं के निवारण के लिए दूर-दराज से लोगों का ताँता लगा रहा।

जनता दरबार में देखने वाली एक बात बहुत खास होती है कि उनके यहाँ शहर विधान सभा के ही नहीं बल्कि अन्य विधानसभाओं के लोग भी अपनी समस्याओं के निवारण के लिए आते हैं। इससे नेता कमल दत्त शर्मा जी की लोकप्रियता का पता चलता है कि लोगों के मन में उनके प्रति पूर्ण विश्वास है कि कमलदत्त शर्मा जी के पास जाकर उनकी समस्या का निवारण सौ प्रतिशत हो जाएगा। लोगों के मन में उनके प्रति सांसद, विधायक, मंत्री से भी ज्यादा विश्वास दिखाई देता है।

भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने बताया कि लोगों की समस्याओं का निदान कराने से उनके मन को सुकून मिलता है। उनका कहना है कि विधानसभा क्षेत्रों की सीमा तो सरकार ने निर्धारित की हुई हैं मुझे तो मेरठ का हर व्यक्ति अपना लगता है। उनकी यही सोच उन्हें महान बनाती है और वह मेरठ की जनता के दिलों पर राज करते हैं और यही कारण रहा कि विधानसभा चुनाव में उन्हें हिंदुओं के 97% वोट मिले।

उनसे जब यह सवाल पूछा गया कि आप प्रतिदिन लोगों की समस्याओं के निदान के लिए लगातार लोगों से अधिकारियों से बात करते हैं आपको थकान नहीं होती तो उनका कहना है कि मुझे इसमें कोई थकान नहीं होती बल्कि लोगों की समस्याओं के निदान से मेरी ऊर्जा बढ़ती है। मेरठ की जनता के चेहरों पर खुशी ही मेरी ऊर्जा और आत्मविश्वास है। 

56
14665 views
  
1 shares